{"_id":"62bca8468e9e3342593f657c","slug":"action-in-village-area-sambhal-news-mbd4330357100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में अवैध कब्जों को चिन्हित करें लेखपाल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई-एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में अवैध कब्जों को चिन्हित करें लेखपाल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई-एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में अवैध कब्जों को चिन्हित करें लेखपाल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
लेखपालों को मुख्यमंत्री के 100 दिन के लक्ष्य के तहत हो रहे कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश भी दिए
संभल। तहसील सभागार में बुधवार को लेखपालों की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के 100 दिन की अवधि में पूरे करने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। तालाबों और खेल के मैदानों की सूची को प्रमुखता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि गांवों में जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए रिपोर्ट बनाएं। अवैध प्लाटिंग को भी देंखे। अवैध कब्जों और अवैध प्लाटिंग को रहने नहीं दिया जाएगा। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जो पट्टे आंवटित कराएं, उनमें महिलाओं के नाम को प्रमुखता दी जाए। जिससे महिला सशक्तिकरण मजबूत हो सके। लंबित कार्य को शीघ्र ही निपटाएं। तालाब और खेलकूद के मैदानों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि शासन को इसकी सूचना भेजी जा सके। तहसीलदार ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह के अलावा सभी लेखपाल मौजूद रहे।