फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Acid thrown on school teacher in Sambhal face and stomach burnt

दो माह बाद होनी थी शादी: स्कूल से लौट रही शिक्षिका पर फेंका तेजाब, चेहरा-पेट झुलसा; चाचा की जुबानी पूरी कहानी

Tue, 23 Sep 2025 09:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: विकास कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 09:30 PM IST
सार

घटनास्थल से लोग शिक्षिका को घर लेकर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश ने बताया कि 30 प्रतिशत शरीर को एसिड ने झुलसाया है।

विज्ञापन
Acid thrown on school teacher in Sambhal face and stomach burnt
पीड़िता को अस्पताल में किया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल स्थित नखासा थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी निजी स्कूल की शिक्षिका भावना पर मंगलवार की दोपहर स्कूटर सवार व्यक्ति ने राह चलते हुए एसिड डालकर झुलसा दिया। शिक्षिका के चीखने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। जब तक स्कूटी सवार आरोपी भाग गया। 

विज्ञापन

चेहरा और पेट झूलसा
घटनास्थल से लोग शिक्षिका को घर लेकर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश ने बताया कि 30 प्रतिशत शरीर को एसिड ने झुलसाया है। इसमें चेहरा और पेट झुलसा है। हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है। वहीं, दूसरी ओर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि आरोपी का सुराग लग गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने बाद थी शादी
शिक्षिका के चाचा विनोद कुमार ने बताया कि उनकी भतीजी गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाती है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया है। बताया कि पड़ोसी गांव से रिश्ता हो गया है। दो महीने बाद शादी होनी थी। शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। ऐसे में इस घटना से पूरा परिवार बेहाल है। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से एक प्लास्टिक की बोतल जब्त की है। जिसमें यह एसिड लाया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
किसी केमिकल से निजी स्कूल की शिक्षिका पर हमला किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed