फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   acid attack on women and her son in sambhal

बाइक सवार मां-बेटे पर तेजाब से हमला, पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
acid attack on women and her son in sambhal
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव मखदूमपुर के नजदीक गुरुवार को शाम करीब सात बजे बाइक सवार बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर तेजाब से हमला किया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच के बाद घटना को संदिग्ध बताया।
विज्ञापन

गुरुवार को शाम सात बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर संभल-मुरादाबाद मार्ग पर गांव के नजदीक बाइक सवार दो लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया। महिला के बेटे ने यूपी 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके बेटे को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की साथ ही आला अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला और उसके बेटे से पूछताछ की। महिला ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि वह अपने बेटे के साथ मुरादाबाद से आ रही थी। गांव से कुछ पहले बाइक सवार दो लोगों ने तेजाब से हमला किया। जिसमें वह और उसका बेटा झुलसा है। थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद घटना को संदिग्ध करार दिया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महिला और उसका पति दहेज हत्या में जमानत पर हैं। अभी महिला का आरोपी बेटा जेल में ही है। अब महिला, दहेज हत्या में वादी रहे व्यक्ति को फंसाने के लिए तेजाब से हमला करने का आरोप लगा रही है। पुलिस ने महिला और उसके पति व बेटे से पूछताछ की जा रही है। जांच के निष्कर्ष पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed