फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of taking money in the name of treatment in district hospital

जिला अस्पताल में उपचार के नाम पर रुपये लेने का आरोप, महिला ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking money in the name of treatment in district hospital
संभल। जिला अस्पताल में अवैध वसूली के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। लेकिन जिम्मेदार इसको लेकर गंभीर नहीं है। जबकि अवैध वसूली के मामले लगातार आ रहे हैं। बुधवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया।
विज्ञापन

एक महिला ने जिला अस्पताल के कर्मचारी पर 1500 रुपये उपचार के नाम पर लेने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। साथ ही अपने रुपये वापस मांगे लेकिन कर्मचारी अस्पताल के एक कमरे में गेट बंद कर बैठा रहा। इस हंगामे के दौरान न सीएमएस पहुंचे और न अन्य किसी कर्मचारी ने हस्तक्षेप किया। बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब जिला अस्पताल पहुंचीं मियां सराय निवासी गुलशन ने बताया कि जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी ने उसकी मां समीना के उपचार के लिए 1500 रुपये लिए हैं। जबकि दवाई से कोई फायदा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि जब वह अपनी मां को लेकर 28 मई को अस्पताल आई थी, उसकी मां उल्टी दस्त से पीड़ित थीं। 31 मई को छुट्टी कर दी गई। महिला ने बताया कि उपचार के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे थे। लेकिन 1500 रुपये ले लिए। लेकिन दवाई से फायदा नहीं हुआ। इसी बात पर महिला ने अपने रुपये वापस देेने की मांग की। लेकिन कर्मचारी महिला सामने नहीं आई। वहीं दूसरी ओर महिला ने बताया कि कर्मचारी ने रुपये वापस देने की बात कही है। यदि रुपये नहीं मिलते हैं तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed