{"_id":"68fd3976dd18370b650011c4","slug":"accused-arrested-for-threatening-asp-anuj-chaudhary-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-128415-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एएसपी अनुज चौधरी को धमकी देने और युवक से रंगदारी वसूलने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एएसपी अनुज चौधरी को धमकी देने और युवक से रंगदारी वसूलने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संभल। संभल के तत्कालीन सीओ व फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी को जेल भिजवाने की धमकी देने व एक युवक से रंगदारी वसूलने का आरोपी यूट्यूबर मशकूर रजा दादा को हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को रंगदारी की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के गांव हंडालपुर निवासी योगेश ने दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से जेल भेज दिया गया है।
आरोपी की शुक्रवार को एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह संभल के तत्कालीन सीओ व वर्तमान में फिरोजाबाद के एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी केा जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। इसमें वह एएसपी पर संभल सीओ रहते हुए अत्याचार करने का भी आरोप लगाता हुआ सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित युवक योगेश कुमार से रंगदारी ली थी और तमंचे का भी भय दिखाया था। पीड़ित ने तहरीर में बताया था कि आरोपी ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर रुपये मांगे थे। इसके बाद 19 अक्तूबर को वह जीरो प्वाइंट से खाना खाकर घर लौट रहा था। आरोपी ने रास्ते में रोक लिया और तमंचा दिखाकर जेब से रुपये निकाल लिए थे। इसी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।