फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accidents are occurring... yet open drains in populated areas remain uncovered.

Sambhal News: हो रहे हादसे... फिर भी नहीं ढके जा रहे आबादी के बीच खुले नाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accidents are occurring... yet open drains in populated areas remain uncovered.
चंदौसी। शहर चंदौसी और नरौली में खुले नाले लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। बुधवार को नरौली में खुले नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिछले वर्ष आबादी के बीच खुले नालों में डूबने से चंदौसी, बहजोई और संभल में कई लोगों की मौत हुई थी। एक सितंबर 2025 को गणेश मेले के दौरान मूसलाधार बारिश से शहर के नाले उफन गए थे। इसी दौरान बिजनौर के सिपाही रजनेश की सीकरी गेट कबीर गली के निकट नाले में डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तत्कालीन जिलाधिकारी ने पालिका अधिकारियों को खुले नालों को लोहे के जाल से ढकने के निर्देश दिए थे। चंदौसी के खुले नालों को ढकने के लिए 61 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए थे। हालांकि, इन निर्देशों के बावजूद शहर में अभी भी तमाम खुले नाले हादसों का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरौली में भी खुले नालों की स्थिति चिंताजनक है। बुधवार को जर्रार नामक व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ा और वह एक खुले नाले में गिर गए। नाले में डूबने से उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाला ढका होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। यह घटना खुले नालों से होने वाले खतरों को फिर उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed