{"_id":"6f98281caa61d447fbcb8ab82277e803","slug":"accident-in-chandausi-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ने की कोशिश में ट्रेन से कटा अधेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ने की कोशिश में ट्रेन से कटा अधेड़
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर रविवार को चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक अधेड़ ट्रेन के नीचे चला गया। उसकी कटकर मौत हो गई। वह अपने पुत्र के साथ भांजे की शादी से वापस घर जा रहा था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
अलीगढ़ के रामघाट रोड नयागांव चंदरिया निवासी महेंद्रपाल सैनी (50) पुत्र भगवत सैनी अपने पुत्र गौरव के साथ चंदौसी भांजे की शादी में भात पहनाने आया था। भांजे अशोक पुत्र कल्यान की बारात सोमवार को बारात जानी है। लेकिन पुत्र का पेपर होने के कारण वह वापस जा रहा था।
सोमवार की सुबह बरेली से अलीगढ़ जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। महेंद्र पाल विपरीत दिशा प्लेटफार्म नंबर एक की ओर से चलती ट्रेन पर चढ़ने लगा। इसी दौरान उसका पैर सीढ़ी से फिसल गया और ट्रेन के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में वहां भीड़ लग गई। पुत्र गौरव पिता की मौत से बेहाल हो गया। उसका रो रोकर बुरा हाल था। पिता की मौत की सूचना परिजनों को दी। जीआरपी ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।