फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Abhay Sagar won gold and Suniti won silver

Sambhal News: अभय सागर ने गोल्ड व सुनीति ने जीता सिल्वर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Abhay Sagar won gold and Suniti won silver
भारतीय कुराश संघ द्वाराछत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में विजेता ​खि
संभल। भारतीय कुराश संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर श्री अग्रसेन धाम में राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 तक कराया गया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 24 किग्रा में सुनीति निवासी खानपुर खुम्मार सिल्वर मेडल जीता। वहीं, बालक वर्ग में 25 किग्रा भार वर्ग में अभय सागर खानपुर खुम्मार ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल और माता राजकली देवी आर्ष कन्या गुरुकुल कल्याणपुर के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। 25 किग्रा भार वर्ग में माधव निवासी अझरा ने प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इन बाल खिलाड़ियों ने अपने गांव जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया। मेडल लेकर छत्तीसगढ़ से लौटे खिलाड़ियों का कल्याणपुर त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल में जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

अखाड़े के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने इन बाल खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। भविष्य में और अच्छा करने के लिए और अधिक मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संचालक पुष्पेंद्र आर्य, विजयपाल त्यागी, अली वारिस, ललिता गौतम, रामावतार पुरी, गुरमीत महाराज, भोले सिंह त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed