{"_id":"60eb478a8ebc3ec208285028","slug":"abc-was-lying-broken-for-ten-hours-at-sikri-gate-chandausi-news-mbd395357764","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकरी गेट में दस घंटे टूटा पड़ा रहा एबीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकरी गेट में दस घंटे टूटा पड़ा रहा एबीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। ओवरलोड होने के कारण सीकरी गेट में इमली के पेड़ के पास ट्रांसफार्मर से बंधा एबीसी टूट गया। शनिवार रात में ही बिजली अधिकारियों को सूचना दे दी गई, लेकिन रविवार सुबह सात बजे तक अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग गर्मी में तिलमिला गए।
शनिवार रात करीब एक बजे सीकरी गेट में ओवरलोड होने के कारण एबीसी केबिल में आग लग गई और फाल्ट होकर तार नीचे गिर गया। हालांकि, उसमें बिजली आपूर्ति जारी रही। स्थानीय लोगों ने रात में ही एसडीओ नगर को केबिल टूटकर गिरने और बिजली आपूर्ति जारी होने की सूचना दे दी थी, लेकिन रविवार सुबह साढ़े सात बजे तक उसमें विद्युत आपूर्ति जारी रही। इससे लोगों को हादसे होने की चिंता सताती रही। रविवार सुबह करीब दस बजे के बाद कर्मचारी तार जोड़ने पहुंचे। इसके बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी। वहीं, पारस डुडेजा, सुमित कुमार, कविश आनंद, सागर गुप्ता आदि का कहना है कि तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। कुछ देर बाद इनवर्टर बंद हो गए। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार रात में एबीसी टूटने की सूचना मिली थी। रविवार सुबह तक बिजली आपूर्ति जारी रहना घोर लापरवाही है। इस मामले में जेई की जवाबदेही तय की गई, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
पुनीत कुमार दुबे, एसडीओ विद्युत चंदौसी