फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ab ats talashegi patri katne walon ko

अब एटीएस तलाशेगी पटरी काटने वालों को

Sat, 18 Feb 2017 01:57 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 18 Feb 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
ab ats talashegi patri katne walon ko
रेलवे ट्रैक और मृतक छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एटीएस के एक सीओ और दो इंस्पेक्टर की टीम मामले की जांच में जुटी है। वहीं सीनियर डीएससी की गैरमौजदूगी में रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली के सीनियर कमांडेंट आरपीएफ ने जिम्मेदारी संभाल रखी है। आरपीएफ की दोनों विंग जांच में सिविल पुलिस की मदद कर रही हैं।
विज्ञापन


चंदौसी-मुरादाबाद रेल ट्रैक पर मंगलवार को तड़के गुमथल स्टेशन से पहले मोहम्मद गंज पुल के पास करीब 32 एमएम पटरी काट दी गई। इसके पूर्व आठ फरवरी को चंदौसी अलीगढ़ रूट पर पांच एमएम पटरी काटी गई थी। महज छह दिनों में ट्रैक काटने की कोशिश की ये दूसरी घटना से बड़ौदा हाउस से डीजीपी कार्यालय तक हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन


पहले मामले की जांच कर रही इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ आरपीएफ और सिविल पुलिस कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। कानपुर रेल हादसे में आतंकी साजिश की बात सामने आने पर इस मामले को गंभीरता से लेेते हुए खुद एटीएस की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ एटीएस की टीम पिछले दो दिनों से मंडल में जमी है। एटीएस सीओ के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टरों की टीम मामले की जांच कर रही है। एटीएस और सिविल पुलिस की जांच में आरपीएफ की विंग सीआईबी और एसआईबी मदद कर रही है। रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली के सीनियर कमांडेंट आरपीएफ अमित मिश्रा ने बताया कि इंटेलीजेंस एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। आरपीएफ की विंग जांच में मदद कर रही है। साथ ही ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed