{"_id":"65a705788dbb3d625f000c77","slug":"a-young-man-who-had-gone-to-put-sugarcane-in-the-mill-was-beaten-and-murdered-case-against-four-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-6969-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मिल में गन्ना डालने गए युवक की पिटाई के बाद की थी हत्या, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मिल में गन्ना डालने गए युवक की पिटाई के बाद की थी हत्या, चार पर केस
Wed, 17 Jan 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
संभल। रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल सात जनवरी को गन्ना डालने गए जहानपुर गांव निवासी रवि (22) हत्या ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक प्रहृलाद ने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एक नामजद समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी गिरीश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात जनवरी की शाम उसका इकलौता बेटा रवि रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए गया था। रात को चीनी मिल से टोकन मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को यार्ड में खड़ा कर दिया था। इस दौरान गांव निवासी उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक प्रहृलाद ने अपने तीन साथियों के साथ रवि को शराब पिलाई और बाद में हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए पहिये से सिर को कुचल दिया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक युवक अपने पिता का इकलौता बेटा था। तीन बेटियां हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।