फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man was stabbed to death in a dispute over children

Sambhal News: बच्चों के विवाद में युवक की छुरा घोंपकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed to death in a dispute over children
बनियाठेर के गांव अकरौली में युवक की हत्या के बाद जानकारी करती पुलिस। संवाद
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव अकरौली में रविवार की रात बच्चों के बीच हुए झगड़े में बड़े कूद गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। बीचबचाव को आए युवक रूप कुमार (22) की पेट में छुरा घोंप कर हत्या कर दी। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने रूपकुमार के पिता की तहरीर पर गांव की एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल हैं। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।गांव अकरौली में रविवार की शाम सात बजे करीब आंबेडकर पार्क के निकट पतली गली में कुछ बच्चे छुपन छुपाई खेल रहे थे। तभी किसी बात को लेकर चरन सिंह के पुत्र शिवा और भूरे के पुत्र विशाल के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी होती देख चरन सिंह ने दोनों बच्चों को डांट फटकार लगाते हुए भगा दिया। इसके बाद रात नौ बजे करीब भूरे, उसकी पत्नी ओमवती और पुत्र विशाल तीनों लोग हाथों में डंडे लेकर चरन सिंह के घर में घुस आए। भूरे के हाथ में छुरा था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार हमलावर चरन सिंह के साथ मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनकर चरन सिंह के भाई लल्लू सिंह, उसका बेटा रूपकुमार व छविराम बचाने दौड़े। जहां भूरे व उसकी पत्नी चरन सिंह को बुरी तरह मारपीट रहे थे। जैसे ही रूप कुमार ने भूरे से मारपीट का कारण पूछा। भूरे ने छुरा रूप कुमार के पेट में घोंप दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसकी आंतें बाहर निकल आईं। बीचबचाव करने में पिता लल्लू सिंह भी घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रूप कुमार को सीएचसी चंदौसी ले गई। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। देर रात मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में रूप कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीओ/एएसपी अनुज चौधरी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा तथा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता लल्लू सिंह की तहरीर पर भूरे और उसकी पत्नी ओमवती व पुत्र विशाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। देररात पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह गाजियाबाद ईंट भट्टे पर जेसीबी चलाकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक रूप कुमार की मौत की खबर से उसकी दो बहनों जनता व रूपवती, भाई कुलदीप का रो-रोकर बुरा हाल है।
------------
डेढ़ वर्ष में ही उजड़ गया सपना का सुहाग
थाना जुनावई क्षेत्र के दबतरा गांव निवासी हरिशंकर की पुत्री सपना की शादी आज से डेढ़ वर्ष पूर्व अकरौली गांव निवासी रूप कुमार के साथ हुई थी। रूप कुमार से सपना को आठ माह का पुत्र सत्यम है। विवाह की वेदी पर बैठे डेढ़ वर्ष भी पूरे नहीं हुए कि इससे पहले नियति ने सपना की मांग का सिंदूर भी उजाड़ दिया। मामूली सी बच्चों की कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष ने हंसता खेलता परिवार तबाह कर दिया। जहां सपना अपने आठ माह के दुधमुंहे बच्चे को लेकर उसके सुनहरे भविष्य के सपने पिरो रही थी। वहां आज वेदना व चीख पुकार की आवाज सुनाई दे रही है।

--------
लहूलुहान रूप कुमार ने अंतिम सांस तक किया संघर्ष
परिजनों ने बताया कि बच्चों की कहासुनी में छुरा घोंपे जाने के बाद रूप कुमार ने अपनी जान बचाने के लिए छुरे के अंतिम बार तक अपनी जान बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों से रो-रो कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा। शरीर से बहता खून तथा रो-रोकर गुहार लगाने की दशा देखकर ग्रामीणों की आंखों में आंसू भर आए। होश संभालते ही परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला युवक कठिन परिश्रम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कठिन परिश्रम करने के कारण ही उसने अपनी अंतिम सांस तक जीने की आस नहीं छोड़ी। अंतिम सांस तक वह अपनी पत्नी बच्चे व परिजनों को याद करता रहा।

बनियाठेर के गांव अकरौली में युवक की हत्या के बाद जानकारी करती पुलिस। संवाद

बनियाठेर के गांव अकरौली में युवक की हत्या के बाद जानकारी करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed