{"_id":"67d1e714cc1b7db1fb0f8724","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-cutter-machine-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-120210-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कटर मशीन की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कटर मशीन की चपेट में आए युवक की मौत
Thu, 13 Mar 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हेमदपुर के निवासी ओमप्रकाश (22) बुधवार को सरसों फसल की थ्रेसिंग करते कटर मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
गांव हेमदपुर निवासी मदनपाल ने बताया कि बुधवार की दोपहर तीन बजे उसका छोटा भाई ओमप्रकाश गांव के ही राधेश्याम के खेत में कटर मशीन से सरसों फसल की थ्रेसिंग कर रहा था। कटर मशीन की चेन में सरसों का पूला लगाते समय गले में पड़ा गमछा चेन वाले पट्टा में फंस गया। जिस पर कटर ने उसके भाई को अंदर खींच लिया। हादसा होता देख लोगों ने ट्रैक्टर को बंद कर दिया, लेकिन तब तक उसके भाई सिर से सीने तक का हिस्सा कटर से कट गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखने वाले ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक चार भाई बहनों में सबसे छोटा होने पर सबका लाडला था। मां रामडोर का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया युवक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।