फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A student who came to bathe in the Ganga with his friends died by drowning

Sambhal News: साथियों के साथ गंगा में नहाने आए छात्र की डूबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A student who came to bathe in the Ganga with his friends died by drowning
छात्र के डूबने के बाद घाट पर मौजूद लोग। - फोटो : छात्र के डूबने के बाद घाट पर मौजूद लोग।
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर साथियों के साथ गंगा स्नान करने आए अलीगढ़ जनपद के छात्र विकास (18) की डूब कर मौत हो गई है। गोताखोरों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डूबे युवक का शव तलाश लिया। वहीं मृतक परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के नगला भमोरी गांव के रहने वाले विकास (18) पुत्र सुखराम अपने साथी मयंक, लोकेश, गौरव, अंकित, कृष्णा सहित सभी लोग हाईस्कूल की परीक्षा में पास होने के चलते खुशी में जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। वह सांकरा गंगा घाट पर दोपहर डेढ़ बजे करीब गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए। स्नान के दौरान सभी लोग सांकरा गंगा घाट इस पार आ गए। इसके बाद फिर दूसरी ओर जाने लगे। विकास के साथी पानी को पार कर उस पार पहुंच गए। परंतु विकास गहरे पानी में डूबने लगा। विकास को डूबता हुआ देखकर सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विकास गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से डूबे हुए युवक की तलाश शुरू कराई। गोताखोरों ने युवक के शव को पांच घंटे बाद तलाश कर निकाल लिया। छात्र की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गुन्नौर दीपक तिवारी ने बताया कि छात्र विकास का शव घटना से सौ मीटर दूर पांच घंटे बाद मिल गया है। परिवार के लोगों से पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed