{"_id":"69ff8e82830a1e4d72060ebb","slug":"a-policeman-who-arrived-to-report-a-land-grab-was-assaulted-and-his-finger-was-torn-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135166-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे सिपाही के साथ मारपीट, अंगुली फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे सिपाही के साथ मारपीट, अंगुली फटी
Sun, 10 May 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 10 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। रजपुरा के हिरौनी गांव में शनिवार की दोपहर जमीन पर कब्जा की शिकायत पर पहुंचे सिपाही शेरपाल सिंह के साथ ग्रामीणों ने गाली-गलौज और मारपीट की। डंडा लगने से सिपाही की अंगुली फट गई है। सिपाही की तहरीर के आधार पर दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़ित सिपाही ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह यूपी 112 पुलिस में तैनात हैं। शनिवार की दोपहर गांव हिरौनी निवासी बुद्धसैन ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। वह मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता से जानकारी कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष का कालीचरन पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी के परिवार के मुनिस, सुनील, विमला और सर्वेस आ गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कहा कि आरोपियों ने उस पर डंडे से वार किया तो बचाव करते समय उसके हाथ की अंगुली फट गई। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। एएसपी (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि सिपाही से अभद्रता व मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी महिलाएं हिरासत में ले ली हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।