फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A nursing home seal operating illegally

अवैध रूप से चल रहा एक नर्सिंगहोम सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
A nursing home seal operating illegally
स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ ने अपनी टीम के साथ गांव जनेटा में चल रहे झोलाछाप क्लानिकों पर छापेमारी की। जिसमें एक अवैध रूप से संचालित नर्सिंगहोम को सील कर दिया। दूसरे स्थान पर झोलाछाप को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार को डिप्टी सीएमओ विश्वास कुमार अग्रवाल ने टीम के साथ संभल मार्ग स्थित जनेटा में हाइवे किनारे जीएन नर्सिंगहोम में छापा मारा। यहां नर्सिंगहोम के साथ-साथ जच्चा-बच्चा केंद्र चलता पाया गया। साथ ही नर्सिंगहोम के अंदर मेडिकल भी संचालित था। लाइसेंस व कागजात मांगने पर संचालक नहीं दिखा सका। जिस पर कार्रवाई करते हुए नर्सिंगहोम को सील कर दिया। इसके बाद टीम संभल मार्ग पर ही चल रहे दूसरे नर्सिंगहोम पर पहुंची। यहां संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित नर्सिंगहोम व मेडिकल स्टोर बंद हो गए। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जनपद में अवैध से संचालित नर्सिंगहोम व मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed