फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A married woman committed suicide by hanging herself in her maternal home

Sambhal News: मायके में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A married woman committed suicide by hanging herself in her maternal home
सरायतरीन(संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे महिला ने पति से विवाद के बाद मायके में कमरे में बंद होकर रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मृतका के बड़े भाई ने बताया कि दो वर्ष पहले बहन की शादी गाजियाबाद जिले में की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में आपसी मतभेद रहने लगा। बहन एक वर्ष पूर्व अपने मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद बहन को बुलाने के लिए बहनोई भी घर नहीं आए। फोन पर ही बात होती रहती थी। काफी दिन से बहन अपने पति से आपसी मतभेद को लेकर मानसिक प्रताड़ित रहती थी। रविवार सुबह 11 बजे परिजन घर पर नहीं थे। घर के कमरे में ही बहन ने अंदर से बंद करके रस्सी के सहारे लटक गई। बहन की एक वर्ष की बेटी के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कमरे पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की सूचना पर घर आए और उसे रस्सी से नीचे उतारा। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed