{"_id":"5b75ded242c792376f1d1d08","slug":"a-man-dead-by-electric-sock-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में करंट से युवक की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में करंट से युवक की मौत, लगाया जाम
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
संभल के गांव शकरपुर में हादसे के बाद मोहन के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर के करीब एक खेत में करंट लगने से हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने लाश को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक जाम रहा। सड़क के दोनों ओर दो किलोमीटर लंबा जाम था।
सैकड़ों वाहन फंस गए। युवक के पिता ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई। एएसपी ने आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया।
शकरपुर निवासी फूल सिंह का बेटा मोहन (22 वर्ष) गुरुवार को दोपहर अपने घर से कुछ लोगों के संग खेतों में गया था। उसके पास बोरिंग का गड्ढा खोदने वाली एक बोकी थी जो उसके कंधे पर थी। अचानक यह बोकी खेत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के तार से छू गई।
विज्ञापन
उसे इलाज के लिए संभल के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने संभल-गवां मार्ग शकरपुर गांव के निकट सड़क पर लाश रख कर जाम लगा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने एक दुकान में तोड़फोड़ कर आक्रोश व्यक्त किया।
जाम की खबर मिलते ही थाना पुलिस और सीओ सुदेश कुमार, एसडीएम दीपेंद्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने गुस्साए लोगों से वार्ता की। जाम हटाने का आग्रह किया लेकिन पीड़ितों ने तीनों औरापियों को मौके पर बुलाने की मांग कर दी।
इसे लेकर काफी देकर तक जद्दोजेहद हुई। ढाई घंटे तक वाहन फंसे रहे। हयातनगर के थाना प्रभारी बृजमोहन गिरि ने बताया कि मोहन के पिता फूल सिंह की तहरीर पर संभल निवासी मनोज तथा शकरपुर निवासी तनुज और योगेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।