फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A laborer from Amethi committed suicide by jumping into the blazing fire of a brick kiln in Asmoli area

Sambhal News: और देखते ही देखते आदमी से राख हो गया प्रेमलाल

Thu, 09 Jan 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 09 Jan 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A laborer from Amethi committed suicide by jumping into the blazing fire of a brick kiln in Asmoli area
संभल में भट्ठे से मजदूर की हड्डियां निकालती पुलिस। संवाद
ओबरी (संभल)। असमोली क्षेत्र के गांव खासपुर स्थित ख्वाजा ईंट भट्ठे की दहकती आग में कूदकर अमेठी के प्रेमलाल (26) ने जान दे दी। साथी ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह दहकती भट्टी से मजदूर को खींच नहीं सका और वह भी झुलस गया। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने भट्ठे से मजदूर की हड्डियां बाहर निकाली और परिजनों को घटना की जानकारी दी। भट्ठे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में मजदूर आग में छलांग लगाता दिख रहा है, जिसमें दूसरे मजदूर उसको बचाने के लिए दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के गांव पूरे चोभित पुरवा निवासी प्रेमलाल रविवार को ही संभल के खासपुर स्थित भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। भट्ठे पर अमेठी जिले के कई अन्य मजदूर भी काम करते हैं। प्रतापगढ़ निवासी ठेकेदार सोनू ने बताया कि प्रेमलाल रविवार को ही आया था। मंगलवार शाम को उसने मेरे फोन से ही अपने परिजनों से बात की थी। हालांकि, उनमें क्या बात हुई इसकी उसे जानकारी नहीं है। फोन पर बात करने के कुछ देर बाद प्रेमलाल भट्ठी पर काम करने के लिए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास काम कर रहे मजदूर कुछ समझ पाते इससे पहले ही प्रेमलाल ने भट्ठे की दहकती आग में छलांग लगा दी। साथी मजदूर रामगरीब ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाया। रामगरीब ने बताया कि प्रेमलाल अविवाहित था। वह पहले भी उसके साथ काम करता था। वहीं, मजदूर के जान देने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने फोन कर मृतक के परिजनों को जानकारी दी। इस पर वह संभल के लिए रवाना हो गए। वहीं, भट्ठे से निकाली गई मजदूर की हड्डियां डीएनए जांच के लिए भेजी जाएंगी।
बचाने के प्रयास में साथी भी झुलसा
प्रतापगढ़ निवासी रामगरीब ने बताया कि प्रेमलाल ने भट्ठी में छलांग लगाई, तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा। सीढ़ी लगाकर भट्ठी में उतरने का प्रयास किया, लेकिन आग दहक रही थी। इसलिए अन्य लोगों ने रामगरीब को बाहर खींच लिया। हालांकि, इसमें रामगरीब भी झुलस गया। उसका उपचार कराया गया है। रामगरीब ने बताया कि वह सीढ़ी से प्रेमलाल को ऊपर बुला रहे थे, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया था और सीढ़ी भी जलने लगी थी। अन्य साथियों ने उन्हें किसी तरह बाहर खींच लिया। युवक को बचा नहीं पाने का रामगरीब को बेहद अफसोस है।
फोन पर हुआ था किसी से विवाद

मृतक प्रेमलाल के साथी मजदूरों ने बताया कि उसका फोन पर किसी से विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसने जान देने के लिए कदम उठाया। बताया कि वह अच्छे व्यवहार का था। पहले भी उनके साथ काम कर चुका था। इसलिए ही वह उनके साथ मजदूरी करने आया था। घटना से भट्ठे के अन्य मजदूरों में भी भय है। साथियों ने बताया कि घटना के पहले वह काम कर रहा था। इसी दौरान उसने भट्टी का ढक्कन खोला और कूद गया, जिसे देखकर सभी सहम गए।
देर रात में घटना की जानकारी भट्ठा स्वामी को मजदूरों ने दी : घटना मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे की है। घटना के बाद मजदूरों ने भट्ठा स्वामी मोहम्मद अमन को तत्काल सूचना न देकर देर रात दी। भट्ठा स्वामी ने बताया कि बुधवार सुबह वह भट्ठे पर पहुंचे तो मजदूर मौके पर नहीं मिले। वह डर के कारण इधर उधर चले गए थे। बाद में मजदूर तलाश कर भट्ठे पर लाए। इसके बाद वह भट्ठी देखी गई, जिसमें युवक कूद गया था। भट्ठा स्वामी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मजदूर की हडि्डयां भी बाहर निकाली हैं। युवक की पहचान के लिए डीएनए की जांच कराई जाएगी। हालांकि, युवक की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है।

युवक ने ईंट भट्ठे की भट्टी में कूदकर जान दी है। इसकी जानकारी मजदूरों और भट्टा स्वामी द्वारा दी गई थी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। डीएनए की जांच भी कराई जाएगी। फाॅरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्र किए हैं। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article