फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A freight train suddenly started moving, and a railway worker crossing the tracks was run over and killed.

Sambhal News: अचानक चली मालगाड़ी, नीचे से पटरी पार कर रही रेलकर्मी की कटकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A freight train suddenly started moving, and a railway worker crossing the tracks was run over and killed.
मृतक तारा रानी का फाइल फोटो: स्रोत- परिजन
चंदौसी(संभल)। रेलवे विभाग में तैनात महिला कर्मचारी तारा रानी (55) की मंगलवार दोपहर एक बजे रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला रेलकर्मी अपने कार्यालय से दोपहर लगभग एक बजे लंच करने रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज परिसर स्थित अपने आवास जा रही थीं। इस दौरान वह खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार कर रही थीं, अचानक ट्रेन चलने से उनकी कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन


रेलवे विभाग के आईडब्ल्यू ऑफिस में कार्यरत तारा रानी पत्नी कमल सिंह हर दिन की तरह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे लंच के लिए अपने घर ट्रेनिंग कॉलेज पैदल रेलवे ट्रैक पार करके जा रही थीं। मेन ट्रैक से चौथे ट्रैक पर पहुंचकर वह वहां खड़ी बरेली दिशा की ओर जाने वाली मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करने लगीं। तभी अचानक मालगाड़ी चल दी और ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की चीख सुन मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी पुलिस और रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे गए और परिजनों को सूचना दी गई, इसके बाद घायल महिला को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत से साथी कर्मी स्तब्ध हैं। घर में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे तीन बेटे आदेश, आलोक और हिमांशु को अकेला छोड़ गईं। बेटे हिमांशु ने बताया कि उनकी मां तारा रानी हर रोज की तरह घर लंच के लिए आती थीं और हमेशा स्टेशन पर बने ओवरब्रिज का ही इस्तेमाल करती थीं। मंगलवार को वह कैसे ट्रैक करने लगीं, यह परिवार के लिए रहस्य बना हुआ है। जीआरपी थाने के प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
औपचारिकता वश होती है कार्रवाई
रेलवे स्टेशन चंदौसी में रेलवे ट्रैक से होकर दूसरे प्लेटफार्म और पास की काॅलोनियों में आने जाने के लिए आम तौर पर लोगों को ट्रैक पार करते देखा जा सकता है लेकिन यहां कभी ऐसी कार्रवाई नहीं होती है। जबकि रेलवे के नियमों के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर आमजन का जाना प्रतिबंधित है। आमतौर पर देखा जाता है कि आरपीएफ भी रेलवे स्टेशन पर बीड़ी सिगरेट पीने वालों पर कार्रवाई कर अपनी औपचारिकता पूरी कर लेती है।
----------
रेलवे स्टेशन जाएं तो ये रखें सावधानी
-एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज से होकर जाएं
-किसी कारणवश फुट ओवरब्रिज नहीं है तो ट्रैक पर दोनों ओर देखते हुए जाएं, खड़ी ट्रेन के नीचे से न गुजरें
-चलती ट्रेन में न चढ़ें और न ही उतरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed