फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   a car collisen school bus on the highway

हाईवे पर कार से टकराई स्कूल बस, 5 घायल

Sat, 28 Apr 2018 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 28 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
a car collisen school bus on the highway
हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूल बस। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं-बबराला हाईवे पर कार ने गुन्नौर के स्कूल से बच्चों को लेकर जुनावई आ रही स्कूली मिनी बस में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को गुन्नौर सीएचसी लाया गया। जहां से चार घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को गुन्नौर के एकेडमी ऑफ माडर्न लर्निंग स्कूल के छात्रों को उनके घर छोड़ने के लिए स्कूली मिनी बस जुनावई आ रही थी। स्कूली बस बदायूं-बबराला हाईवे पर पहुंची तो बदायूं की ओर से आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बस की भी ड्राइवर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टेयरिंग के बीचे फंसे कार चालक दुर्गेश कुमार (45) पुत्र राम अवतार निवासी दातागंज (बदायूं) को खिड़की तोड़कर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में बैठे बदायूं के ही म्याऊं निवासी अंकित पुत्र योगेश, संतोष पुत्र रामप्रसाद, रिंकू पुत्र सुरेंद्र को भी किसी तरह बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस से गुन्नौर राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया। कार चालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, स्कूली बस में 12 विद्यार्थी सवार थे। हादसे से सभी बच्चे भयभीत हो गए।


दुर्घटना में बारह वर्षीय छात्र सुभाष पुत्र पूरन निवासी काशीपुर कोतवाली गुन्नौर की आंख पर चोट आई है। इसके अलावा भी अन्य बच्चों के हल्की चोटें लगी हैं। सुभाष की मरहम पट्टी करके घर भेज दिया गया है। दुर्घटना की सूचना पर बच्चों के माता पिता व अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed