फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   99 persent beds in Kovid hospitals are empty,

राहत : कोविड अस्पतालों में 99 फीसदी बेड खाली, 90 फीसदी घटे सक्रिय मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
99 persent beds in Kovid hospitals are empty,
चंदौसी। संभल जनपद में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर बहुत कम हो गया है। चार मई को सर्वाधिक 1593 सक्रिय मरीज थे। वहीं 30 मई को इन मरीजों की संख्या घटकर मात्र 180 रह गई है तथा जांच रिपोर्ट में तीन मरीज ही कोरोना संक्रमित मिले हैं। 20 मई के बाद जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी के साथ घटी है। सक्रिय मरीजों की संख्या में 90 फीसदी तक की कमी आई है। संक्रमण कम होने से कोविड- अस्पताल भी खाली हैं। जनपद संभल के चार अस्पतालों में मात्र तीन संक्रमित मरीज भर्ती है। अन्य मरीज होम आईसोलेशन में हैं अथवा दूसरे जनपद के अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड अस्पतालों के 327 में से 324 बेड खाली हैं।
विज्ञापन

जनपद संभल में मार्च 2020 से 30 मई 2021 तक जांच के दौरान 9266 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 8993 ठीक होकर घर जा चुके हैं। विभागीय आंकड़ों में 93 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। शेष मरीज होम आईसोलेशन व अन्य जनपदों के अस्पतालों में भर्ती है और उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर एक अप्रैल से शुरू हुई थी। कोविड मरीजों के उपचार के लिए संभल जनपद में सीएचसी कैलादेवी में कोविड एल-1, नरौली सीएचसी में एल-2, संभल में फैसेलिटी एशियन हसीना बेगम एल-2, सिल्वेंजा हास्पिटल एल-2 हैं। इन अस्पतालों में 327 बेडों की व्यवस्था है। अब नरौली सीएचसी कोविड एल-2 में एक मरीज, एशियन हसीना बेगम में एक, सिल्वेंजा हॉस्पिटल में एक मरीज भर्ती है। दूसरी लहर का पीक टाइम एक मई से 12 मई के बीच रहा। इसके बाद धीरे धीरे मरीजों की संख्या में कमी आती गई। पिछले दस दिन से अस्पतालों में बेड खाली रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि सक्रिय मरीज:
एक मई 1593
दो मई 1812
तीन मई 1672
चार मई 1903
13 मई 1472
14 मई 1207
15 मई 1155
16 मई 945
27 मई 281
28 मई 231
29 मई 212
30 मई 180
सर्वे ने पकड़ी रफ्तार, तो कोरोना पर लगी लगाम
पंचायत चुनाव में मतदान के बाद कोरोना संक्रमण पीक पर पहुंच गया था। अप्रैल माह की शुरूआत में जहां संक्रमित औसतन 15 से 20 मरीज मिल रहे थे। मई माह की शुरूआत में इनकी संख्या 250 से 300 मरीज प्रतिदिन तक पहुंच गई थी। गांव गांव में बुखार रोगी फैल गए थे। मतदान होते ही निगरानी समितियों को सक्रिय किया। साथ ही सर्वे में मिल रहे बुखार रोगियों को उपचारित किया गया। कोरोना लक्षण दिखाई देने पर जांच का इंतजार किए बिना ही कोरोना किट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed