{"_id":"625024dbee009c4174088668","slug":"9-people-drowned-in-ganga-six-were-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: गंगा में बहे मुंडन संस्कार कराने गए नौ लोग, छह को बचाया गया, तीन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: गंगा में बहे मुंडन संस्कार कराने गए नौ लोग, छह को बचाया गया, तीन की तलाश जारी
Fri, 08 Apr 2022 05:37 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 08 Apr 2022 05:37 PM IST
सार
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिचैटा गांव के ग्रामीण हरिबाबा बांध गंगा घाट पर बच्चों का मुंडन संस्कार कराने गए थे। इस दौरान गंगा नहाते समय नौ लोग पानी में बह गए। इनमें से छह लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि तीन किशोरियां तेज बहाव में बह गईं। जिनकी तलाश में पीएसी की टीम जुटी है।
विज्ञापन
गंगा में बहीं तीन किशोरियों की तलाश करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में मुंडन संस्कार करने के लिए गंगा किनारे गए नौ लोग नहाते समय बह गए। यह देख चीख-पुकार मच गई। इनमें से छह लोगों को तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन किशोरियों का पता नहीं चल पा रहा है। लापता किशोरियों की पीएसी के जवान तलाश कर रहे हैं। वहीं एसडीएम और सीओ ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिचैटा निवासी जीतू पुत्र खुशीराम परिवार के साथ हरिबाबा बांध गंगा घाट पर बेटी व बेटा का मुंडन संस्कार कराने आए थे। परिवार के भी करीब 25 लोग साथ आए थे। दोपहर के समय कुछ लोग गंगा किनारे नहाने लगे। नहाने के दौरान लोग गहरे पानी में पहुंचे तो बहाव तेज के कारण बहने लगे। यह देख चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण व परिजनों ने बह रहे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
जिनकी जान बचाई गई उनमें प्रिंस, रश्मि, श्याम सुंदर, राधा, ममता, वीरवती शामिल हैं। वहीं गीता, सरिता, प्रियंका की तलाश की जा रही है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम गुन्नौर रामकेश सिंह धामा और सीओ डीके शर्मा ने पीएसी के जवानों की मदद से किशोरियों की तलाश शुरू कराई है। दो घंटे की तलाश के बाद भी किशोरियों को पता नहीं चला है। पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन