फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मतदान कार्य में गैरहाजिरी पर दर्ज होगी रिपोर्ट

मतदान कार्य में गैरहाजिरी पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मतदान कार्य में गैरहाजिरी पर दर्ज होगी रिपोर्ट
चंदौसी। बहजोई के डीआर रिसोर्ट में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारियों को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक अन्नासाहेब मिसाल ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। निर्देशित किया कि वह अपने अपने क्षेत्र में जाकर बूथों का भ्रमण कर ले। किसी भी बूथ पर यदि कोई समस्या है तो उसका तत्काल समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने कहाकि बूथों पर चहारदीवारी, हैंडपंप, विद्युत कनेक्शन, आने जाने का रास्ता सही होना चाहिए। जिससे पोलिंग पार्टियों को किसी समस्या न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट्स को निर्देशित किया कि मतदान के कार्य को संपन्न कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ताकि पूरे जनपद में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके।
विज्ञापन

सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को दो दिन के अंदर बूथों का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार कर लें। कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसमें यदि लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जो अधिकारी मतदान कार्य में अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध आयोग के निर्देशों के अनुपालन में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जमुना प्रसाद ने कहाकि सभी अधिकारी अपनी अपनी ड्यूटी को बहुत ही गहनता के साथ करें। अपने व्यवहार को संतुलित करते हुए सभी आयोग की मंशा के अनुरूप कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed