{"_id":"5cba2753bdec2214586c5346","slug":"71555703635-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुन्नौर के युवक की जरीफनगर क्षेत्र में दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुन्नौर के युवक की जरीफनगर क्षेत्र में दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिस्तेदारी में जाते समय गुन्नौर थाना क्षेत्र के दो युवक वाहन दुर्घटना घायल हो गए। लेकिन आज सुबह एक युवक की मौत हो गई। जरीफनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बदायूं जनपद के जरीफनगर पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात्रि आठ बजे करीब गुन्नौर थाना क्षेत्र के थाने गांव निवासी रामअवतार (20) पुत्र प्रेमपाल एवं वीरपाल (21) पुत्र रामवीर दोनों लोग एक बाइक पर सवार होकर जरीफनगर थाना क्षेत्र के दुधवां गांव जा रहे थे।
बदायूं जिले में दूधवां एवं नाधा के बीच एक अज्ञात सफेद बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल होकर गिर गए। जरीफनगर के थाना इंचार्ज पंकज कुमार लवानिया ने बताया कि शुक्रवार को तड़के घायल रामअवतार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस को सौंप दिया है।