फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   मां शैलपुत्री की आराधना कर भक्तों ने रखा उपवास

मां शैलपुत्री की आराधना कर भक्तों ने रखा उपवास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
मां शैलपुत्री की आराधना कर भक्तों ने रखा उपवास
संभल। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां के पहले स्वरुप शैलपुत्री की आराधना की गई। मां के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। लाइन में लगकर मां की पूजा अर्चना करने के लिए भक्त अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। मां की पूजा अर्चना कर उपवास रखा।
विज्ञापन

दरबार में मत्था टेककर मन्नत मांगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। नगर के मोहल्ला हल्लूसराय स्थित मां चामुंडा देवी के मंदिर में तड़के चार बजे से भक्तों का आना शुरू हो गया। मंदिर में सुबह से ही भीड़ इतनी कि मां के लिए चुनरी और पूजा अर्चना की सामग्री लेकर पहुंचे भक्तों को लाइन में लगना पड़ा। मां की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मां का श्रृंगार किया और चुनरी चढ़ाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

घंटे-घड़ियालों की आवाज से मंदिर परिसर गुजायमान हो उठा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि तड़के तीन बजे ही मंदिर परिसर में साफ-सफाई करा दी गई थी। चार बजते-बजते भक्तों का आना शुरू हो गया था। भीड़ बहुत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को संभालने के लिए बेरिकेडिंग का इस्तेमाल किया गया। भक्तों को लाइन में लगकर ही दर्शन करने दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी बनाए रखी। सिरसी में मां चामुंडा देवी के मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां की आराधना के लिए भक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed