{"_id":"62c33fc30fdc8914006d358a","slug":"630-seats-in-state-iti-in-the-district-admission-will-start-from-seven-chandausi-news-mbd433563974","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में राजकीय आईटीआई में 630 सीटें, सात से शुरू होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में राजकीय आईटीआई में 630 सीटें, सात से शुरू होंगे प्रवेश
विज्ञापन
आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू हो रही है। जिले में तीन राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड की करीब 630 सीटे हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश में छात्राओं को आरक्षण भी मिलेगा।
जिले में राजकीय आईटीआई संभल, चंदौसी, बबराला व करीब आठ निजी आईटीआई संचालित हैं। आईटीआई में एक वर्षीय व दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए एक अगस्त 2022 से शैक्षिक सत्र शुरू होगा। इसके लिए सात जुलाई से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होनी है। राजकीय आईटीआई चंदौसी के प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय ने बताया कि प्रवेश के लिए परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश मेरिट पर होंगे। जिले में कुल सीटों पर करीब 40 फीसदी सीट छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
प्रवेश प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू होनी है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर उनका प्रवेश होगा। फाइनल आवेदन करते समय अभ्यर्थी एक नाम, जन्मतिथि व अन्य वितरण अवश्य चैक कर लें।
विज्ञापन
एसके वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई चंदौसी