फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   63 neme of death person in voter list

यह कैसा पुनरीक्षण: मतदाता सूची में 63 मृतकों के नाम, कई युवाओं का नहीं बना पहचान पत्र

Sat, 16 Jan 2021 10:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
63 neme of death person in voter list
वोटर आईडी कार्ड - फोटो : अमर उजाला
ओबरी(संभल)। घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की जिम्मेदारी पूरी नहीं की गई। इसलिए शहबाजपुर कला गांव में मतदाता सूची में 63 मृतकों के नाम भी शामिल हैं। इसका खुलासा अनंतिम सूची में हुआ है। शिकायत के बाद नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


असमोली विकास खंड के शहबाजपुर कलां गांव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही सामने आई है। तीन बीएलओ की लापरवाही और पर्यवेक्षक की अनदेखी के कारण 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले कई युवा पुनरीक्षण अभियान के दौरान अनंतिम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रह गए। जबकि 236 लोगों के नाम मतदाता सूची में दो स्थानों पर अंकित रहे। वहीं, 63 लोगों के नाम ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इसमें छह ऐेसे लोग हैं जो हादसों में अलग-अलग समय में मारे गए हैं। वहीं 19 लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपना पुश्तैनी मकान छोड़कर गांव में ही अलग मकान बनवा लिया। नए मकान के पते से उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया पर पुराने स्थान से नाम नहीं काटा गया। इसलिए गांव की मतदाता सूची में दो स्थानों पर 19 नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन



अगर घर-घर जाकर पुनरीक्षण करते तो मृतकों के नाम इतनी बड़ी संख्या में शामिल न रहते। शहबाजपुर कला निवासी मोहम्मद अजहर की शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच केे आदेश दिए और यह भी कहा कि सभी मृतकों के नाम हटाए जाएं। एसडीएम ने पर्यवेक्षक मशकूर आलम व तीनों बीएलओ से जवाब मांगा है। एसडीएम ने बताया कि अभी अनंतिम सूची आई है। इसलिए मृतकों के नाम हट जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म भरने के बाद युवाओं को नहीं मिली सूची में जगह
असमोली के शहबाजपुर कलां निवासी मोहसिन रियाज व फरीन पुत्री सलीम ने 18 वर्ष की उम्र पूरे होने के बाद बीएलओ को फार्म भरकर दिया था। इसके बाद भी इनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए।

मैंने बीएलओ से कहा था कि पुनरीक्षण के दौरान उन सभी लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाएं जिनकी मौत हो चुकी है। साथ ही जनवरी 2021 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम शामिल करें। जब शिकायत आई तो तीनों बीएलओ ने जांच की और शिकायत का निस्तारण करने के बाद आख्या दी है। - मशकूर आलम, पर्यवेक्षक शहबाजपुर कला

मतदाता सूची में छूटे नामों को जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने तथा मकान व स्थान परिवर्तन के कारण दो स्थानों पर दर्ज हो चुके मतदाताओं का नाम हटाने के लिए सूची संस्तुति के साथ प्रकाशन के लिए भेजी गई है। महेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत असमोली

बीएलओ के पक्ष

शहबाजपुर कला में तीन बीएलओ हैं और बड़ा गांव है, मैंने घर-घर जाकर काम किया है लेकिन थोड़ी बहुत भूल चूक हो ही जाती है। लेकिन जब शिकायत आई तो मैंने 35 नाम हटाए हैं। अब मेरे कार्य क्षेत्र की लिस्ट ठीक हो हो गई है। - मुकेश कुमार, बीएलओ शहबाजपुर कला


पुनरीक्षण के दौरान लापरवाही करने वालों की नहीं तय हुई जवाबदेही
संभल।
पुनरीक्षण के दौरान लापरवाही न हुई होती तो मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल न होते। इस सवाल पर जब जिम्मेदारों से बातचीत की गई तो यह बात भी स्पष्ट हुई कि अभी तक लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय नहीं हुई है। एसडीएम से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अनंतिम सूची में आपत्ति का मौका होता है और आपत्ति आने के बाद मतदाता सूची ठीक कराई जा रही है, लेकिन जवाबदेही तय करने के लिए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed