फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   निजी स्कूलों की मनमानी नहीं रुकी तो होगा आंदोलन

निजी स्कूलों की मनमानी नहीं रुकी तो होगा आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी नहीं रुकी तो होगा आंदोलन
चंदौसी। सुपर मार्केट स्थित राजू चड्डा के प्रतिष्ठान पर अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसमें निजी स्कूल की मनमानी पर रोष जताया गया। मनमानी पर अंकुश न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में युवा के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि निजी स्कूल संचालक शासनादेश के खुलेआम अवेहलना कर रहे हैं। निजी स्कूल अभिभावकों को मनमाने तरीके से लूट रहे हैं। चाहे वह फिर ड्रेस खरीदना हो अथवा बुकसेलर के यहां से किताबें खरीदना हो।
विज्ञापन

स्कूलों ने मासिक फीस में बेतहाशा वृद्घि करके अपनी मनमानी कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर एक आईसीएससी बोर्ड के स्कूल में कक्षा चार के बच्चें की फीस 1500 रुपये प्रतिमाह ली जा रही है। इसमें यही नहीं दर्शाया गया है कि किस मद में कितनी फीस ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल ने एक मुश्त तीन माह के 4500 रुपये अंकित कर दिए हैं। इस फीस वृद्घि में मध्यम वर्गीय लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। मजबूरी यह कि अभिभावकों को बच्चे को पढ़ाना है। संगठन स्कूूलों की इस मंशा के अधिकारियों व मुख्यमंत्री को दी जाएगी।

साथ ही ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। जब तक निजी स्कूल अभिभावको का निजी शोषण बंद नहीं कर देते तब तक यह विरोध जारी रहेगा। समस्या का समाधान न होने पर संगठन आंदोलन करेगा। बैठक में मुदित गर्ग, सुशील कुमार, संजीव अग्रवाल, अतुल कश्यप, नितिन रस्तोगी, शिशिर वार्ष्णेय, महताब शमसी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजू चडढा ने की तथा संचालन हाजी शाह आलम मंसूरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed