फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   लोकसभा चुनाव को लेकर सात प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

लोकसभा चुनाव को लेकर सात प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर सात प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा
बहजोई। लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बीच पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती रही। डीएम व एसपी पल-पल की खबर लेते रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एलआईयू व एसआईयू की टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन

गुरुवार को तय समय पर नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों का जमावड़ा बड़ा मैदान के बाहर मेन गेट पर लग गया। एक-एक कर पूरी जांच-पड़ताल के बाद पुलिस, एलआईयू व एसआईयू की टीम ने प्रत्याशी को नामांकन के लिए प्रवेश करने दिया।
विज्ञापन

इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने नामांकन कक्ष से लेकर पूरी बैरीकेटिंग से होते हुए बड़ा मैदान पर बने नामांकन स्थल के मेन गेट पर पहुंचकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सबसे पहले भारतीय हिंद फौज पार्टी के थाना बनियाठेर के गांव नेहटा निवासी प्रत्याशी इलियास पुत्र मोहम्मद सद्दीक ने जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
इसके बाद हिंदू स्थान निर्माण दल के बहजोई के मोहल्ला मुराव टोला निवासी अरविंद कुमार पुत्र जागन सिंह ने, निर्दलीय के तौर पर मुरादाबाद के बिलारी के मोहल्ला कोरियान निवासी शहला वाजिद पत्नी वाजिद हुसैन ने, हिंद कांग्रेस पार्टी के हयातनगर के गांव मऊ भूड़ निवासी फिरोज खां पुत्र अतीक खां ने पर्चा दाखिल किया।
राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के बिलारी के मोहल्ला रजानगर निवासीा हसन रजा पुत्र हबीब अहमद ने व निर्दलीय के तौर पर संभल के दीपा सराय निवासी जियाउर्रहमान बर्क पुत्र ममलूकुर्रहमान बर्क ने आरओ व एआरओ के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मुरादाबाद के मैनाठेर के ललवारा निवासी मशरूर पुत्र अली अहमद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बीच अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी गुन्नौर एके सिंह भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए निगरानी बनाए हुए थे।

नामांकन कक्ष के बाहर कोतवाल गुन्नौर सुमन कुमार सिंह व बेरीकेटिंग के निकट निरीक्षक वहीद खान मय पुलिस फोर्स और महिला पुलिस के तैनात रहे। एलआईयू निरीक्षक अशोक कुमार भी अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed