फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   6 eath in road accident in sambhal

शोक में डूबा लधनपुर, एक साथ उठी चार अर्थियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
6 eath in road accident in sambhal
संभल। गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आर्टिका कार पर सवार होकर दिल्ली जा रहे संभल जिले के एक परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर छह लोग रविवार को सड़क हादसे में मौत का शिकार हो गए थे। यह हादसा दनकौर थानाक्षेत्र के खेरली गांव के पास आर्टिका कार नहर में गिर जाने से हुआ था। हादसे में हयातनगर लधनपुर निवासी महेश (35) पुत्र महेन्द्र, रामखिलाड़ी (75) पुत्र रामफल, मल्लू (60) पुत्र झाझन, नीरेश (18) पुत्र रामदास की मौत हुई थी। इन चारों की अर्थियां मंगलवार को एक साथ गांव लधनपुर में उठीं तो पूरे गांव में दुख भरा माहौल बन गया। जो लोग कभी रोए नहीं उनकी आंखों में भी आंसू थे।
विज्ञापन

इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और गांव के जिम्मेदार लोग दुखी परिजनों को सांत्वना दे रहे थे पर किसी के आंसू नहीं थम रहे थे। दोपहर में इन चारों का अंतिम संस्कार सिसौना डांडा में गंगा किनारे चारों की अर्थियां लगाईं गईं तो हर कोई दुख डूब गया। जबकि धनारी थाना क्षेत्र के भागनगर निवासी किशनपाल (40) पुत्र छोटे का राजघाट में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं निबौरा निवासी नेत्रपाल (35) पुत्र गजराम भी हादसे में मौत का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

उनका अंतिम संस्कार निबौरा में ही किया गया। अनूपशहर के सिसौना डांडा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, पूर्व एमएससी परमेश्वर लाल सैनी, भाजपा नेता सत्यप्रकाश यादव भी पहुंचे। वहीं सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने पीड़ित परिवारों के गांव का दौरा कर परिजनों को सांत्वना दी है। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी ने हादसे में मरने वाले लोंगों के परिजनों को सरकार से मदद दिलाये जाने का भरोसा दिलाया।फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed