{"_id":"61e9b6ea71e87f5b6a321f27","slug":"54-infected-including-nine-elderly-people-of-old-age-home-sambhal-news-mbd416590952","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम के नौ बुजुर्गों समेत 54 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम के नौ बुजुर्गों समेत 54 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 54 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 हो गई है। इन संक्रमित मरीजों में नौ संक्रमित मरीज गांव बबैना स्थित वृद्धाश्रम में मिले हैं। इसके अलावा पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी व अलग अलग इलाके के लोग हैं।
गुरुवार को मिले मरीजों में वृद्धाश्रम के संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। संक्रमित मिले ज्यादातर मरीजों की रैंडम सैंपलिंग की गई थी। इसके अलावा कुछ लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि वृद्धाश्रम में संक्रमित मिलना चिंतित करने वाला मामला है।
वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों की जांच कराई जाएगी और बचाव की पूरी व्यवस्था के लिए निर्देश दिए जाएंगे। संक्रमण कैसे वृद्धाश्रम तक पहुंचा इसकी भी जानकारी करते हैं। आशंका है कि बाहरी व्यक्ति के आने जाने से संक्रमण फैला होगा। बताया कि गुरुवार को एक हजार मरीज का आंकड़ा जिला पार कर गया है। हालांकि करीब आधे संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।