फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   वर्तमान में देशद्रोहियों और राष्ट्रभक्तों के बीच संघर्ष है

वर्तमान में देशद्रोहियों और राष्ट्रभक्तों के बीच संघर्ष है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
वर्तमान में देशद्रोहियों और राष्ट्रभक्तों के बीच संघर्ष है
संभल। विश्व हिंदू परिषद द्वारा रविवार को दुर्गा कालोनी में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में शामिल होने आए अतिथियों ने हिंदू समाज के मान बिंदुओें की रक्षार्थ जीने मरने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू संस्कृति ही सनातन भारतीय संस्कृति है।
विज्ञापन

रविवार को हुई इस बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा व प्रांतीय सहमंत्री यशपाल सिंह शामिल होने पहुंचे। जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने अतिथियों के साथ मिलकर भगवान श्रीराम के चित्र सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर शुभांरभ किया।
विज्ञापन

जिला सत्संग प्रमुख हरद्वारी लाल मिश्रा ने भजन सुनाया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर संघर्ष नहीं है। संघर्ष तो राष्ट्रभक्त और देशद्रोहियों के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति ही भारतीय संस्कृति है। हिंदुत्व के मान बिंदुओं की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य और अधिकार है। इस बैठक में व्यक्तिगत कार्य का लेखा जोखा भी लिया गया। उन्होंने सभी से कहा कि विहिप सेवा, संस्कार सुरक्षा का वातावरण तैयार करें। इसकी जिम्मेदारी सभी सदस्यों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed