फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   500 garmers drown crops

पांच सौ किसानों की फसलें जलमग्न

Fri, 10 Aug 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Fri, 10 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
500 garmers drown crops
नरौरा बांध से निकलता गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला
  गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद जुनावई क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव रघुपुर पुख्ता में गंगा का पानी बढ़कर पांच फीट हो गया है जिससे ग्रामीणों को अपने खेतों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। जबकि इसके निकट के आधा दर्जन से अधिक गांवों में गंगा का पानी मात्र दो सौ मीटर दूर है।जहां लगभग पांच सौ किसानों की फसलें जलमग्न हो चुकी है। 
विज्ञापन


अगर जलस्तर में इसी तरह वृद्धि होती रही तो ग्रामीणों को और अधिक मुसीबतों को सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। बाढ़ चौकिया ग्रामीणों से संवाद कर पल पल की रिपोर्ट दे रही हैं।  
विज्ञापन


चौधरी चरनसिंह गंगा बैराज नरौरा में गुरुवार को भी पानी का बहाव 175641 क्यूसेक प्रति सेकेंड रहा जिसके चलते गुरुवार को जुनावई क्षेत्र के गांव रघुपुर पुख्ता में पानी बढ़ कर पांच फीट हो गया। स्कूल के बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। जबकि किसानों को खेतों तक पहुंचने के लिए पानी में होकर जाना पड़ा। पशुओं को चारा लाने के लिए पानी घुसकर चारा काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गुरुवार को जुनावई क्षेत्र के  शांलिंग की मढ़ईयां, नरुपुरा, मैगरा, भावरू की मढ़ईयां, बझांगी, उदियानगला, समसपुर गंग के आसपास पानी से लगभग पांच सौ किसानों की फसलें जलमग्न हो चुकी है। प्रशासन की ओर से गांव में लेखपाल व कानूनगो की टीमें लगाई गईं हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed