फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   50 bed ayurvedic hospital to be built in Devapur

देवापुर में बनेगा 50 बेड का आयुर्वेदिक चिकित्सालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
50 bed ayurvedic hospital to be built in Devapur
बहजोई। विकासखंड पवांसा के गांव देवापुर में 50 बेड का जिला स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनेगा। इसमें लोगों को आयुष, होम्योपैथिक व यूनानी उपचार मिलेगा। इसके लिए विभाग को गांव में करीब एक एकड़ से अधिक की भूमि उपलब्ध हो गई है। अब कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का इंतजार है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी मुरादाबाद डॉ. आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक पवांसा के गांव देवापुर में करीब एक एकड़ से अधिक सरकारी भूमि का चयन किया गया है। इस पर जिला स्तरीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम मुरादाबाद को निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिकित्सालय निर्माण को लेकर भूमि पर हाल ही में शुक्रवार को राजस्व विभाग की ओर से पैमाइश भी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन स्तर से पचास शैय्यायुक्त एकीकृत चिकित्सालय मंडल में सिर्फ जिला संभल के विकासखंड पवांसा के गांव देवापुर में बनाए जाने को सहमति मिली है। चिकित्सालय में दो आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, दो होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी व दो यूनानी चिकित्साधिकारी की तैनाती रहेगी। इसके अलावा पंचकर्म विशेषज्ञ समेत एक योग प्रशिक्षक व एक योग सहायक भी तैनात होंगे। साथ ही ऑपरेशन थियेटर में क्षार सूत्र से ऑपरेशन की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed