{"_id":"5aeb70ad4f1c1b87648b5a19","slug":"419-crore-need-to-make-raoad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं-बिजनौर मार्ग बनाने को 419 करोड़ रुपये की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं-बिजनौर मार्ग बनाने को 419 करोड़ रुपये की जरूरत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 04 May 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
road shimla
बदायूं-बिजनौर वाया संभल हसनपुर मार्ग तभी बन सकेगी जब विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक से सरकार को कर्ज मिलेगी। यह सड़क बदायूं से बिल्सी, इस्लामनगर, बहजोई, संभल होते हुए बिजनौर को जोड़ेगी। सड़क की लंबाई 79.42 किलोमीटर है। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने कर्ज लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मंगलवार को लखनऊ में बैठक हुई है। कर्ज लेकर सड़कों का चौड़ीकरण करने संबंधी प्रस्ताव में कई और सड़कें भी शामिल है।
बदायूं-बिजनौर मार्ग को वाया संभल बनाने के लिए वर्ष 2015 से प्रक्रिया चल रही है। सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे हो चुके हैं। आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिला स्तर पर लोक निर्माण विभाग के अभियंता कई बार गड्ढों की मरम्मत करा चुके हैं। लेकिन सड़क पर यातायात अधिक है और इसके चलते फिर से गड्ढे बन गए हैं।
इसको दूर करने के लिए सरकार ने बदायूं-बिजनौर मार्ग का चौड़ीकरण मंजूर किया है। सड़क को दस मीटर चौड़ी करने की योजना है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में दो वर्ष पहले 363 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर हुई थी। धनराशि राजी नहीं होने पर और प्रक्रिया में किसी तरह की कमी रह जाने की वजह से काम अटक गया था।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि अगर बजट जारी हो गया और बाधाएं दूर हो गईं तो सड़क जल्दी बनना शुरू हो जाएगी। लेकिन कितनी भी जल्दी करें इसमें दो वर्ष लग सकते हैं।