फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   419 couples tied the knot in Chief Minister's mass marriage program

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दांपत्य सूत्र में बंधे 419 जोड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
419 couples tied the knot in Chief Minister's mass marriage program
संवाद न्यूज एजेंसीबहजोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के तहत 386 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वहीं 33 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। इस बीच राज्यमंत्री समेत जिले भर के अधिकारियों ने दिया नए वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के चंदौसी रोड स्थित एसडी रिसोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे करीब हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी समेत डीएम मनीष बंसल व सीडीओ उमेश कुमार त्यागी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड्गवंशी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद पुरोहित आचार्य मोहन दुबे समेत अन्य सहयोगी आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। वहीं हाफिज आसिम व हाफिज कारी रहीश ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। राज्यमंत्री समेत डीएम व सीडीओ तथा अन्य अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं राज्यमंत्री व अधिकारियों की ओर से विचार रखे गए। डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सभी नव विवाहित जोड़ों को विवाह का प्रमाण व उपहार दिए गए। इस बीच डीडी समाज कल्याण मुरादाबाद सुधीर कुमार राय समेत सीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई, पीडी रमेश चंद्र, डीसी बलवंत सिंह व रामायण सिंह यादव, डीडीएजी हीरा सिंह जीना, डीएओ, ओंकार सिंह, डीसीओ कुलदीप कुमार, डीएचओ सुघर सिंह, डीआईओ बृजेश कुमार, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, बीएसए दीपिका चतुर्वेदी, डीडीईओ संगीता सिंह, डीसी शैलजा मिश्रा, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू व डीओ पीआरडी राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय व यातायात पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed