फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   चौपाल- चाय की चुस्कियों के साथ बोले इस चुनाव मुद्दे पर मतदान होगा

चौपाल- चाय की चुस्कियों के साथ बोले इस चुनाव मुद्दे पर मतदान होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
चौपाल- चाय की चुस्कियों के साथ बोले इस चुनाव मुद्दे पर मतदान होगा
संभल। लोकसभा चुनाव को लेकर हर गली मोहल्ले और चाय, पान की दुकानों पर चर्चा आम है। सभी मतदाताओं के अपने मत हैं। लेकिन मत भले अलग हो लेकिन मुद्दे शिक्षा, विकास और सुरक्षा से जुड़े हैं। ऐसे ही एक चर्चा शुक्रवार को सिरसी स्थित चाय के स्टॉल में देखने को मिली। चुस्कियों के साथ चाय का मजा ले रहे लोग लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

जब चुनावी मुद्दों पर बात की तो वह खुलकर सामने आ गए। उन्होंने बहुत ही सलीके से अपने विचारों को साझा किया। हसन आरिफ से जब पूछा गया कि वह इस बार मतदान किन मुद्दों को लेकर करेंगे तो वह बोले लोकसभा क्षेत्र से कई सांसद संसद तक पहुंचे। लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त नहीं करा सके। इस बार का मुद्दा स्वास्थ्य सेवाएं प्रमुख है। शकार अहमद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संभल पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सड़के जर्जर हाल में हैं, लेकिन कभी किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस बार का मुद्दा शिक्षा और सड़क निर्माण होगा। नईम ने कहा कि विकास कराने वाले सांसद को ही मतदान करेंगे। अब तक जितने भी सांसद आए हैं किसी ने कोई विकास कार्य नहीं कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम अली ने कहा कि सुरक्षा भी क्षेत्र में बड़ा मुद्दा है। सांसद ऐसा हो जो क्षेत्र में रहे और क्षेत्रीय लोगों के लिए काम करे। इस बार के मतदान से पहले ऐसे ही प्रत्याशी को देखा जाएगा, जो सबका हितैषी हो। इस दौरान शादाब, रहमत अली, मोहम्मद अली, डा. मोहित, चुन्ना, अर्पित आदि ने भी शिक्षा, विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर मतदान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed