{"_id":"5cae4502bdec22147163c3b1","slug":"41554924802-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक मतदान करेगा सशक्त राष्ट्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक मतदान करेगा सशक्त राष्ट्र का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारात्मक मतदान करेगा सशक्त राष्ट्र का निर्माण
बबराला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जगह-जगह आयोजित किए जा रहे मतदाता जन जागरुकता अभियान के अंतर्गत कस्बा में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने नाटकों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
कस्बा बबराला के नगर पंचायत परिसर के सामने आयोजित मतदाता जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम ओमवीर सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
तत्पश्चात क्षेत्र के अलग-अलग विद्यालयों के दर्जनों बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन सभी कार्यक्रमों का शीर्षक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान में सहभागिता जरूरी है। आपका सकारात्मक मतदान नहीं होने से नकारात्मक मतदान देश के भविष्य को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
एसडीएम ओमवीर सिंह ने कहा कि 23 अप्रैल को सभी मतदाता अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए सशक्त सरकार को बनाएं। कार्यक्रम का संचालन मोहित सक्सेना ने किया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गोपाल बाबू वार्ष्णेय, डा. राजाराम यादव, ममता राजपूत, भूपेंद्र सिंह, सुषमा यादव, डीपी यादव आदि मौजूद रहे।