{"_id":"5cacfc51bdec2214323f4acb","slug":"41554840657-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या का समाधान न होने पर दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या का समाधान न होने पर दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। शहर से सटे ग्राम मौलागढ़ में मुख्य तालाब का पानी सड़क पर बहकर घरों में घुस रहा है। शिकायत के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
ग्राम पंचायत मौलागढ़ में आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने कोई विकास कार्य नहीं कराया है। गांव के मुख्य तालाब का पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। अब यह पानी घरों में भी घुसने लगा है। जिससे गांव के हालात बद से बदतर हो गए हैं।
ग्राम प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों से समस्या के समाधान के लिए गुहार लगाई। लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस समस्या का समाधान तालाब साफ होने से ही हो सकता है। लेकिन तालाब आज तक साफ नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव में शौचालयों का निर्माण भी नहीं कराया गया है। जिससे लोग खुले में शौच करने को मजबूर है। मंगलवार को ग्रामीणों ने समस्या समाधान के लिए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र समाधान न होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी।