फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   भाकियू का पांचवें दिन भी धरना

भाकियू का पांचवें दिन भी धरना

Sat, 18 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का पांचवें दिन भी धरना
गुन्नौर। भारतीय किसान यूनियन का धरना पांचवें दिन तहसील गुन्नौर के प्रांगण में जारी रहा। इसमें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान राशन वितरण प्रणाली में धांधली के साथ ही बिजली विभाग की लापरवाही के बारे में बताया गया। धरने के दौरान क बताया कि महावा नदी को पुनर्जीवित किया जाए। यारा वेरा फैक्ट्री द्वारा 200 फीट जहरीला पानी जमीन में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

इन सभी समस्याओं को लेकर भाकियू के तत्वाधान में क्षेत्र के किसान भारी तादाद में धरना स्थल पर आए जिसकी अध्यक्षता दुर्गपाल कुशवाहा ने की संचालन युवा जिला अध्यक्ष मुकेश यादव ने किया धरने को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा की जिले भर की गन्ना मिलों द्वारा किसानों का पूर्व भुगतान नहीं किया गया है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है और जिला प्रशासन मूक बना बैठा है। जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव ने कहा कि आज हमारा रोड जाम करने का कार्यक्रम था लेकिन राष्ट्रीय शोक होने की वजह से चेंज कर दिया गया। आज हमारे बीच प्रदेश महासचिव व दो मंडलों के प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव धरने में आने वाले थे लेकिन राष्ट्रीय शोक होने की वजह से नहीं आए धरना स्थल पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के निधन पर 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई राष्ट्रीय शोक घोषित होने की वजह से जो पूर्व में आंदोलन तय किया गया था उसकी दिशा बदलने को कार्यकर्ताओं की कहां गया 19 अगस्त को मंडलीय समीक्षा बैठक हो रही है । धरना स्थल पर मौजूद रहे तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद शर्मा बीरेश यादव अजीत पाल सिंह जय प्रकाश यादव सुगडपाल यादव पंकज यादव महेश यादव दुर्गपाल कुशवाहा हेतराम सिंह सचिन यादव बाबा सूरदास जी शेर सिंह नरेंद्र सिंह रामकुमार सिंह बाली सिंह अमरपाल सिंह छोटेलाल सिंह जगदीश यादव शांति देवी कैलाश विद्या देवी रामचंद्र सिंह निरोत्तम सिंह कलावती देवी गंगा देवी गुलाबो देवी लोचन सिंह अजय पाल सिंह यादव आदि लोग मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed