फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   34 corona infected patients found in 24 hours including election cell inspector

चुनाव सेल के इंस्पेक्टर समेत 24 घंटे में 34 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
34 corona infected patients found in 24 hours including election cell inspector
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार की देर रात आठ संक्रमित मरीज मिले थे। जबकि गुरुवार को 26 संक्रमित मरीज मिले हैं। 24 घंटे में 34 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 94 हो गई है। 11 टीमें सैंपलिंग कर रही हैं। इसमें रैंडम और संपर्क में रहे लोगों की जांच की जा रही है। दो हजार के करीब नमूने हर दिन एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों में चुनाव सेल के प्रभारी निरीक्षक व हयातनगर थाने के एक सिपाही भी शामिल हैं। यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट में तीन और संक्रमित मरीज मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लगातार बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण पूर्ण कराना और बचाव की गाइडलाइन का पालन करना ही बेहतर तरीका है। बताया कि जहां संक्रमित मरीज मिल रहे हैं वहां संपर्क में रहे लोगों में भी संक्रमण पाया जा रहा है। यह गंभीर है। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी नमूने भेजे गए हैं लेकिन अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed