{"_id":"6313b52edee7cb7ba720a102","slug":"31-and-symptoms-of-lumpy-in-animals-chandausi-news-mbd439935386","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 और पशुओं में लंपी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 और पशुओं में लंपी के लक्षण
विज्ञापन
गांव ढडूमरा में 12 किसानों के करीब 31 पशुओं में लंपी के लक्षण मिले हैं। पशुपालन विभाग बीमार पशुओं के उपचार और टीकाकरण में लग गया है। साथ ही किसानों को रोग का अन्य पशुओं में प्रसार होने से रोकने के लिए सुझाव दिए जा रहे हैं। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के गांव ढडूमरा में पशुओं में लंपी के लक्षण दिखाई देने पर किसानों ने पशुपालन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने गांव में बीमार पशुओं को देखते हुए लंपी से प्रभावित होने की पुष्टि कर दी। शुक्रवार को टीम ने बीमार 18 पशुओं व शनिवार को 13 और पशुओं का उपचार किया। गांव में टीम को दो दिन में 31 पशुओं में लंपी के लक्षण मिले हैं। टीम ने बीमार पशुओं का उपचार करने के साथ ही उनका टीकाकरण कराया।
गांव को बनाया ऐपी सेंटर, पांच किलोमीटर के दायरे में सभी पशुओं का होगा टीकाकरण
पशुपालन विभाग ने गांव ढडूमरा में पशुओं में लंपी के लक्षण मिलने पर इसे एपी सेंटर बना दिया गया है। अब इस गांव की पांच किलोमीटर परिधि में आने वाले सभी गांव में पशुओं को बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इस परिधि में गांव कादराबाद, नगरिया शामिल हैं। शनिवार से ही इन गांवों में टीम पहुंच गई और पशुओं का टीकाकरण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गांव ढडूमरा में करीब 12 किसानों के 31 पशुओं में लंपी के लक्षण दिखाई दिए हैं। उन्हें उपचारित किया गया है। साथ ही पांच किलोमीटर की परिधि को चिह्नित कर लिया गया है। इस परिधि में आने वाले पशुओें का भी टीकाकरण किया जा रहा है।
डॉ. नागेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी ब्लॉक जुनावई