फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   3 have been sink in ganga

गंगा स्नान करने गए किशोर समेत तीन डूबे, मौत

Thu, 11 May 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 11 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
3 have been sink in ganga
काजल का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बुद्ध पूर्णिमा पर साधुमढ़ी घाट और गजरौला (अमरोहा) के ब्रजघाट पर गंगा स्नान करनेे गए किशोर समेत तीन डूब गए।  ब्रजघाट पर डूबी छात्रा की टीएमयू में मौत हो गई, जबकि साधुमढ़ी घाट पर डूबे युवक-किशोर का शव देर रात नरौरा के गोताखोरों ने निकाल लिया।
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र प्रभारी राजपाल सिंह के मुताबिक, गंगा तट साधुमढ़ी घाट पर स्नान करने के लिए कुछ किशोर और युवक शाम 4 बजे पहुंचे थे। स्नान करते वक्त ये गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे।
विज्ञापन


नजदीक ही स्नान कर रहे लोगों ने पांच लोगों को तो बचा लिया मगर बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव शादीपुर बिचौला के रहने वाले चरन सिंह का (15)वर्षीय बेटा देवेन्द्र कुमार एवं थाना उघैती के गांव बढ़ौली सागर के कुमर सैन (25) पुत्र नेत्रपाल का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने मछली जाल डलवाने के साथ स्थानीय गोताखोरों की मदद ली, मगर कामयाबी नहीं मिली। बाद में नरौरा के गोताखोरों ने देर रात दोनों का शव निकाला। वहीं जनपद संभल के थाना असमौली क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा के परम सिंह का परिवार बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए ब्रजघाट आया था। परम सिंह के बेटे कपिल सिंह के पुत्र का मुंडन संस्कार था।

मुंडन संस्कार के बाद सुबह करीब 10 बजे मुख्य गंगा प्लेटफार्म से आगे परिवार के लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। परिवार में परम सिंह की बेटी काजल (17), भाई सरजीत सिंह की पत्नी पूनम के अलावा ओमवीर पुत्र नैपाल सिंह, आकाश, चंचल पुत्र ओमवीर समेत करीब सात-आठ लोग थे। नहाते हुए परिवार के करीब पांच छह लोग गहरे में चले गए और डूबने लगे।

गंगा में डूब रहे लोगों को देख कर गंगा तट पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं पर परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। जिससे नाविक और गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और मौके पर पहुंच कर डूब रहे लोगों को बाहर निकाल लिया।


तब तक काजल और पूनम गहरे में चली गईं। नाविकों के प्रयास से किसी तरह दोनों को निकाल गया, पूनम का स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज कराने के बाद होश आ गया। जबकि परिजन काजल को टीएमयू पाकबड़ा ले गए। यहां काजल की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed