फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   282 candidates selected in mega job fair

वृहद रोजगार मेले में 282 अभ्यर्थियों का चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
282 candidates selected in mega job fair
चंदौसी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार का लाभ देने के उद्देश्य से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का पालिकाध्यक्ष इंदु रानी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले में 710 अभ्यर्थियों में से 282 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आईटीआई परिसर में जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संभल, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। मेले में डिकसन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के 14 पद, पीआरसीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद के 14, कान्टिनेंटल सीड्स एवं केमिकल लिमिटेड संभल के छह, यारा फर्टिलाइजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बबराला के छह, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के छह, डिजायनको दिल्ली रोड मुरादाबाद के 50, मोर एवं हार्ड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिट के दस पद थे। कंपनियों ने आईटीआई परिसर में अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को आईटीआई परिसर में संपन्न हुए रोजगार मेले में 710 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें 282 अभ्यर्थियों का चयन जॉब के लिए किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी रोहित वर्मा, आईटीआई संभल के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा, जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, गौरव पूठिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed