फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   24 students appeared in the class and 52 students appeared in the midday meal register.

Sambhal News: कक्षा में हाजिरी 24 की और मिडडे मील के रजिस्टर में दिखा दिए 52 छात्र-छात्राएं

Sun, 11 Feb 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 11 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
24 students appeared in the class and 52 students appeared in the midday meal register.
विज्ञापन

बहजोई। कक्षा में हाजिरी 24 की और मिडडे मील के रजिस्टर में 52 छात्र-छात्राओं को भोजन देना दिखाया गया। इसके अलावा तीन गैर हाजिर शिक्षामित्रों के सामने रजिस्टर में कॉलम खाली छोड़ दिया गया। वहीं विद्यालय में दूसरी खामियां भी सामने आईं। इस पर प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ का माह फरवरी का वेतन आहरण रोक दिया गया है। मौका था गांव मातीपुर के सरकारी स्कूल में बीएसए की ओर से किए गए निरीक्षण का।शनिवार को संभल-जोया मार्ग स्थित विकासखंड असमोली के गांव मातीपुर के प्राथमिक विद्यालय में 2.13 बजे बीएसए चंद्रशेखर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि विद्यालय में तीन शिक्षामित्र गैर हाजिर थीं। बावजूद इसके रजिस्टर में उनके नाम के सामने कॉलम में गैर हाजिर दर्ज नहीं की गई। कॉलम खाली थे। वहीं विद्यालय में पंजीकृत 84 छात्र-छात्राओं में से रजिस्टर में 52 को मिडडे मील का भोजन दिया जाना दिखाया गया था। बावजूद इसके कक्षा में कुल 24 छात्र-छात्रा उपस्थित थे। विद्यालय में मिडडे मील का सेंपल भी नहीं रखा गया था। मल्टीपल हैंडवॉश मानक के मुताबिक नहीं बना हुआ था। दिव्यांग शौचालय में पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं थी। फर्श पर गंदगी थी। विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव था। विद्युत वायरिंग व रंगाई-पुताई भी ठीक नहीं थी।

बीएसए ने बताया कि विद्यालय में मिली खामियों को लेकर प्रधानाध्यापक कामेंद्र सिंह समेत शिक्षामित्र सरिता सागर, नीरू देवी व प्रीति समेत पूरे स्टाफ का माह फरवरी का वेतन रोका गया है। वहीं पूरे मामले में समिति बनाते हुए रजपुरा के बीईओ एमएल पटेल व डीसी मिडडे मील दीनदयाल शर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा विद्यालय स्टाफ से कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से कराए गए कार्यों व मिडडे मील आदि में खर्च की गई धनराशि के सभी अभिलेख जांच समिति के सामने प्रस्तुत करने को कहा गया है। बीएसए का कहना था कि जिले में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने को लेकर दिशा-निर्देश पहले से ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article