फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   236 in the first shift and 234 in the second innings

पहली पाली में 236 तो दूसरी पारी में 234 रहे गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
236 in the first shift and 234 in the second innings
संभल। बुधवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले में सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में वह उलझ गए। डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद संभल में नामित नोडल कोआर्डिनेटर एमजीएम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चली। इसमें 3251 में से 3015 उपस्थित हुए और 236 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। इसमें 3251 में से 3017 उपस्थित हुए जबकि 234 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय की ओर से दो-दो ऑर्ब्जबर और जिला प्रशासन की ओर से सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ चार सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए थे।
विज्ञापन

रुविवि विश्वविद्यालय बरेली के प्रतिनिधि प्रोफेसर कौशल कुमार के अलावा डीएम मनीष बसंल और एसपी चक्रेश मिश्र ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि वह सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed