फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से एक की मौत, पांच घायल

ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से एक की मौत, पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से एक की मौत, पांच घायल
चंदौसी/बहजोई। बहजोई थाना क्षेत्र के चंदनकटी मौजा गांव के पास शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक व्य क्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। जिन्हें राजकीय चिकित्सालय लाया गया है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के सेमला गांव निवासी खचेड़ू सिंह (58) का परिवार भिरावटी गांव में अपने रिश्तेदार कमल के पुत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था। देर रात वापस लौटते समय जब ट्रैक्टर ट्राली चंदनकटी मौजा के पास पहुंचा, तभी संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खाई में पलट गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि खचेड़ू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार बुद्धसेन, मोहर सिंह, वीरेंद्र, रुप किशोर व कालेज घायल हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय लाया गया लेकिन बाद में परिजन घायलों को निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है, जिसका पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed