{"_id":"5caf9ef1bdec221447633dc3","slug":"201555013361-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट गंगा में स्नान करते तीन युवक डूबे, दो को बचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजघाट गंगा में स्नान करते तीन युवक डूबे, दो को बचाया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। गंगा में स्नान के दौरान एक युवक अचानक गहरे गड्ढे में जाने के कारण डूब गया। जिसे बचाने के प्रयास में उसके दो साथी युवक भी गंगा में कूद गए और वह भी डूबने लगे। गंगातट पर मौजूद कुछ नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को बचा लिया। जबकि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीसरे युवक को खोज कर बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पंवारी के दानवीर(25वर्ष) पुत्र राजवीर गांव के रूटपाल पुत्र भोदल सिंह और देवराज पुत्र हरिओम सिंह के साथ गुरुवार की दोपहर बाद गंगा स्नान करने राजघाट गंगा तट गए थे। तीनों युवक गंगा में स्नान कर रहे थे कि अचानक दानवीर स्नान करते करते गहरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए उसके दोनों साथ ही युवक भी उसका पीछा करने लगे और डूबने लगे।
एक के बाद एक तीन युवकों की डूबने की घटना के बाद गंगा तट पर मौजूद कुछ नाविकों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी और दो युवकों को तत्काल बाहर निकाल लिया। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। काफी देर तक तीसरे युवक का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दानवीर को बाहर निकाला गया और तत्काल गुन्नौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवक के शव को बिना कार्रवाई के अपने घर ले गए।