{"_id":"5aee11db4f1c1b5f098b83de","slug":"200-pond-is-going-to-make","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 200 तालाबों के लिए शुरू होगी खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 200 तालाबों के लिए शुरू होगी खुदाई
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 06 May 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संचयन और जल संवर्धन के लिए संभल जिले में नई पहल हुई है। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि एक ही दिन में 200 से अधिक तालाबों की खुदाई कराने के लिए अभियान चलेगा। अभियान की तैयारी के लिए 6 मई को बैठक होगी।
भू-जल का स्तर बढ़ाने और बारिश के पानी की बर्बादी रोकने के लिए संभल में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने एक नई पहल की है। जनपद में मनरेगा के धन से एक ही दिन में 200 से अधिक तालाब खुदवाए जाएंगे। छह मई को होने वाली बैठक से पहले सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खंडों के गांवों में तालाबों को खुदाई के लिए स्थान चिह्नित कर लेंगे और उन तालाबों का विवरण मनरेगा की साइट पर दर्ज हो जाएगा।
तालाब खुदाई से जहां मानव दिवस सृजित होंगे वहीं जल संवर्धन का भी काम होगा। नए तालाबों की खुदाई होने पर बारिश का पानी तालाबों में एकत्र होगा। इस पानी को सिंचाईं तथा पशुओं को पिलाने में उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
पानी अगर तालाब में ज्यादा भर जाता है तो उसे बाहर निकालने का भी प्रावधान रहेगा। तालाब बनाते समय ज्यादा पानी होने पर उसे निकालने का इंतजाम भी किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि इस अभियान से जल संवर्धन होगा। जिन तालाबों का चिन्हीकरण कर कर लिया गया है। उनके लिए मनरेगा में इस्टीमेट और मस्टरोल तैयार किए जा रहे हैं।